केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश को बड़े भाई के तौर पर मानते हैं तो पहले हम सभी एक थे। अगर किसी की बदली करनी होती थी तो कहते थे कि हम तुम्हें उत्तराखंड फेंक देंगे। इस तरह से लोगों को डराया जाता था। लेकिन आज वर्तमान को देखेंगे तो बहुत कुछ बदल गया है। यहां डबल इंजन की सरकार है। हमारे सीएम धामी उत्तराखंड के विकास के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। 2019 में किसी को यक़ीन नहीं था कि हम सरकार बनाएंगे। लोगों ने कई तरह कि बातें कि लेकिन सबको जवाब मिल गया। 2024 में भी मोदी जी को जनता भारी बहुमत से दोबारा सत्ता पर बैठाएंगे।
अजय भट्ट बोले- 2024 में भाजपा 400 के पार
जब पूछा कि अगले 25 वर्ष में क्या हम आत्मनिर्भर हो जाएंगे तो इस सवाल पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज हम पांच सबसे मजबूत देशों में से एक हैं और आने वाले समय में हम यकीनन एक नंबर होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है। वो यही बताती है कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 2024 में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। देश की जनता पीएम मोदी को पसंद करती है। लोगों को मालूम है कि देश का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी हैं।