फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक धपोला (4 विकेट) की अगुवाई में उत्तराखंड के गेंदबाजों ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में दूसरे दिन आंध्र प्रदेश को 226 रनों पर रोककर मैच में उत्तराखंड की वापसी करा दी। लेकिन उत्तराखंड की सलामी जोड़ी महज 36 रन ही जोड़ सकी, जिसकी वजह से टीम दबाव में आ गई है। हालांकि दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर तनुष गुंसाई 6 रन बनाकर जबकि दीपेश नैनवाल बगैर खाता खोले नाबाद हैं। अब तीसरे दिन उत्तराखंड के बल्लेबाजों पर सारा दारोमदार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र प्रदेश ने 42 रन बनाए थे। शुक्रवार को टीम ने इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। आंध्र के सीआर गणेश्वर ने 45, एसके रसीद ने 36, कप्तान रिकी भुई ने 33, यारा संदीप ने 37 रनों की पारी खेली। दीपक धपोला ने चार और अग्रिम तिवारी, मयंक मिश्रा व दीक्षांशु नेगी ने दो-दो विकेट लिए। उत्तराखंड की दूसरी पारी में तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कमल स्टेफिन की गेंद को समझ नहीं सके और गनेश्वर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान जय ने तनुष के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन वह भी नौ ओवर की आखिरी गेंद पर 23 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर स्टेफिन की गेंद पर स्लिप में गनेश्वर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। दोनों सलामी जोड़ी के आउट होने पर टीम का स्कोर महज 36 रन था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर तनुष 6 रन पर नैनवाल के साथ नाबाद लौटे। इससे पहले त्रिवेंद्रम के सेंट जेवियर केसीए क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान जय बिस्टा और कमल ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। जय ने 11 और कमल ने 42 रनों की पारी खेली। तनुष गुसाईं 18 रन ही बना सके। कप्तान कुणाल चन्देला ने 98 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। स्वप्निल के सिंह ने 21, अग्रिम तिवारी ने नाबाद 15 और दीक्षांशु नेगी ने 12 रन बनाए। आंध्र प्रदेश के अय्यपा बंडारू ने 37 रन देकर चार और पृथ्वीराज यारा ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें