टकराव देखते हुए दूसरे जिलों से मंगाई फोर्स
एसएसपी का कहना है कि एनएच 87 के अधिग्रहण की जद में आई जमीन को खाली कराया जाएगा और जो अवैध निर्माण हैं उनको हटाया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई के लिए धारा 144 लागू की गई है। इस कार्रवाई को करने के लिए दूसरे जिलों से फोर्स मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कष्ट के समय वे व्यापारियों के साथ है। प्रभावित व्यापारियों को दूसरी जगह बसाने में मदद की जाएगी।
कुछ व्यापारी खुद खाली कर रहे दुकानें
वहीं, प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू करने के बाद व्यापारियों की धड़कने तेज है। मार्केट में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान खाली होना शुरू हो गई। देर रात पुलिस की मौजूदगी में दुकान को किराए पर लेने वाले अनुज्ञापी ने शराब की पेटियां हटवानी शुरू कर दी। इन पेटियाँ को पिकअप में भरकर दूसरी जगह ले जाया गया। देर रात अन्य व्यापारियों ने भी दुकानों से सामान खाली करना शुरू कर दिया।