फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग की बेटी का उत्तराखंड महिला अंडर- 23 क्रिकेट टीम में चयन, गांव में हुआ भव्य स्वागत

Sun, 29 Mar 2026 12:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

क्रिकेटर सभ्या नेगी ने फाइनल मुकाबले में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
खिलाड़ी का हुआ स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी(24) का उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। गांव पहुंचने पर सभ्या का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दामाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका सम्मान कर खुशी जताई।

विज्ञापन


सभ्या नेगी, दरबान सिंह नेगी की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। जनपद के एक छोटे से गांव से क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने के लिए सभ्या ने कड़ी मेहनत की है। बतौर ऑलराउंडर इससे पहले भी सभ्या ने उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था।

Uttarakhand: पीएम मोदी के संभावित दौरे पर देहरादून प्रशासन अलर्ट, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभ्या नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी वे राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें