फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की तर्ज पर रोडवेज देगा ‘यात्री कार्ड’, मिलेंगी ये सुविधा

Mon, 09 Oct 2017 11:42 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
uttarakhand roadways
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम ने मेट्रो की तर्ज पर यात्रियों को यात्री कार्ड देने का फैसला किया है। इस कार्ड को लेने के बाद टिकट बनवाने के लिए नकद पैसे रखने जरूरत नहीं होगी। योजना को शुरुआत में देहरादून और नैनीताल जिले में लागू करने की है।
विज्ञापन


परिवहन निगम को हर महीने करीब 40 करोड़ यात्री किराये के तौर पर मिलता है। इसमें से अधिकांश राशि कैश होती है। रोडवेज कैश सिस्टम को कम करना चाहता है। इसके तहत पहले आनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई, इसके बाद अप्रैल से यात्रियों को पेटीएम से भी टिकट बनाने का विकल्प दिया गया। अब परिवहन निगम ने मेट्रो की तर्ज पर यात्रियों को कैश कार्ड देने की योजना बनाई है।

इसमें इच्छुक यात्रियों को एक एटीएम जैसा कार्ड दिया जाएगा, इसमें यात्री बस में कंडक्टर के माध्यम से या फिर बस स्टेशन पर राशि रिचार्ज करा सकेंगे। कार्ड को जैसे ही कंडक्टर अपनी ई-टिकट मशीन से स्वैप करने के साथ दूरी, किराया आदि की डिटेल भरेगा, उसका टिकट बन जाएगा और राशि रोडवेज के खाते में पहुंच जाएगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इससे ऐसे यात्रियों को लाभ होगा, जो हर महीने कहीं न कहीं की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के आधुनिकीकरण और कैशलेस सिस्टम को लागू करने की दिशा में उत्तराखंड परिवहन निगम अन्य राज्यों की तुलना में काफी आगे है। इसे लेकर केंद्र के स्तर पर भी सराहाना मिली है। अब यात्रियों को मेट्रो की तर्ज पर ही कार्ड देने की योजना बनाई गई है। शुरुआत में इसे एक-दो जगह लागू किया जाएगा, अगर योजना को लेकर यात्रियों में रिस्पांस अच्छा रहता है, तो उसे वृहद स्तर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

- बीके संत, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें