सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवाचौथ पर्व मनाया। सुबह से घरों और मंदिरों में पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
शाम चार बजे सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर चौथ माता की कथा पढ़कर पति की लंबी उम्र का वरदान मांगा। सुहागिनों में करवा चौथ को लेकर उत्साह रहा। महिलाओं ने समूह बनाकर करवाचौथ की कथा पढ़ी। फिर चांद देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा।
रेखा बिष्ट, पूजा, चंदा, संगीता, सुनीता, लक्ष्मी और रीना रावत का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार और पति की सुख-समृद्धि की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। सुहागिनों ने एक दूसरे को श्रृंगार सामग्री भी बांटी।