फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव से वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त

Fri, 26 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को सचिव से हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई। परिषद के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र रतूड़ी ने बताया कि उनके 24 सूत्रीय मांगों को सचिव परिवहन ने स्वीकार लिया है और जल्द ही इस संबंध में शासनादेश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के बैनर तले देहरादून, टनकपुर और हल्द्वानी मंडलीय कार्यालय के सैकड़ों कर्मचारी 23 फरवरी से निगम मुख्यालय पर अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। 25 फरवरी 2016 को सचिव परिवहन सीएस नपलच्याल से कर्मचारी संगठन की बात हुई, लेकिन कार्यवृत जारी न होने के कारण कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया।

देर शाम जीएम संचालन व तकनीकी दीपक जैन ने सचिव से हुई वार्ता का कार्यवृत निगम कर्मचारियों को दे दिया, इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान विजय कुमार ममगाईं, दिनेश पंत, भूपेंद्र अधिकारी, दिनेश पंत, रविनंदन, मो. यामीन, जेके जैन, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें