फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने से भड़के रोडवेज कर्मी 24 से हड़ताल पर

Mon, 21 Nov 2016 08:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने से भड़के उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन 24 से हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने सूबे में बसों का संचालन नहीं होने देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह फैसला रविवार को आईएसबीटी में यूनियन की बैठक में लिया गया। तय हुआ जब तक सरकार बाह्य स्रोत के 3000 चालक-परिचालक और वर्कशॉप कर्मियों को संविदा में परिवर्तित नहीं करता, बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

प्रस्तावित आंदोलन को लेकर आईएसबीटी में हुई बैठक में पूरे प्रदेश से यूनियन के प्रतिनिधि पहुंचे। महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि निगम में कार्यरत बाह्य स्रोत कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से संविदा में समायोजित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

 
इसे लेकर बीते 16 अक्तूबर को हड़ताल की गई तो मंत्री व सचिव से वार्ता में मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई एक्शन हुआ। इस पर 15 नवंबर तक का नोटिस दिया गया। अब 24 से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि अगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार 24 नवंबर तक मांग पूरी नहीं करती है तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। फिर भी मांग पूरा नहीं की गई तो आंदोलन को उग्र बनाया जाएगा।

इस दौरान यूनियन के संरक्षक डीएन शुक्ल, सहदेव सिंह, हरेंद्र कुमार, मुकेश वर्मा, रामअवध यादव, मो. जमील खां, बलदेव सिंह, उदयवीर सिंह, केपी सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


संचालन प्रभावित होने से होगा नुकसान
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कार्य बहिष्कार से रोडवेज की आय प्रभावित होगी। अभी रोडवेज से सरकार को रोजाना करीब डेढ़ करोड़ रुपये की आय होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें