फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: क्रिकेटर ऋषभ पंत बोले- जमीन नहीं मिल रही सीएम सर; धामी ने कहा- आप हमारे गौरव, जल्द मिलेगी मदद

Sat, 08 Aug 2026 07:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/रुड़की

सार

ऋषभ ने दो एक्स पोस्ट की, पहली 12:46 बजे, जिसमें लिखा, हैलो सीएम सर, आप कैसे हैं...उत्तराखंड का स्थानीय होने के नाते, मुझे यहां से दूर रहे काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से अपना ठिकाना बदलकर उत्तराखंड वापस आने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और उत्तराखंड के गौरव ऋषभ पंत की रात 12:46 बजे की गई सोशल मीडिया एक्स की पोस्ट शनिवार को दिनभर वायरल रही। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भावुक अपील की कि वे अपने घर उत्तराखंड लौटना चाहते हैं लेकिन जमीन नहीं मिल रही। सीएम धामी ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अधिकारी जल्द ही उनसे संपर्क करेंगे।

विज्ञापन


ऋषभ ने दो एक्स पोस्ट की, पहली 12:46 बजे, जिसमें लिखा, हैलो सीएम सर, आप कैसे हैं...उत्तराखंड का स्थानीय होने के नाते, मुझे यहां से दूर रहे काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से अपना ठिकाना बदलकर उत्तराखंड वापस आने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी सुविधा नहीं मिल पा रही है। अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार करता हूं...आगे लिखा कि मेरी आपसे प्रार्थना है कि भूमि अधिग्रहण में मेरी मदद करें क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने के कारण यह एक डरावना सपना बन गया है। इसके अलावा, जब मैं राज्य का प्रचार कर रहा था, तब मुझे जो जमीन मिलने वाली थी, वह भी अभी अटकी हुई है। ऋषभ ने आगे लिखा कि सब बातों को एक तरफ रखकर, मैं अपने मूल निवास वापस लौटना चाहता हूं ताकि उत्तराखंड के निर्माण में मदद कर सकूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस जा सकूं। कृपया इस मामले को देखें, मुझे जमीन हासिल किए बिना तीन साल बीत चुके हैं...आपके जवाब का इंतजार रहेगा।

इसके बाद दूसरी पोस्ट 12:56 बजे की, जिसमें लिखा..अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक तोहफा बहुत प्यारा होगा लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकारी दरों पर खरीदना चाहूंगा। कम से कम इससे मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर तो बना सकूंगा। सच में मुझे नहीं पता था कि इसे कैसे करना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 35 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार; सीएम धामी ने किया सम्मानित
 

विज्ञापन

सीएम धामी ने दिया जवाब, आप हमारे गौरव, जल्द मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को शाबाशी दी। उन्होंने ऋषभ के पोस्ट के जवाब में एक्स पर लिखा कि, प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। आगे सीएम धामी ने लिखा, आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।


रुड़की में लंबे समय रहा है ऋषभ का परिवार

ऋषभ पंत का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनका परिवार हरिद्वार जिले के रुड़की के निकट ढंडेरा क्षेत्र में लंबे समय तक रहा। पंत ने अपने शुरुआती दिनों में रुड़की और आसपास समय बिताया। यहीं से क्रिकेट के प्रति उनका लगाव मजबूत हुआ। बाद में बेहतर प्रशिक्षण के लिए वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2022 में रुड़की में हुई भयंकर सड़क दुर्घटना के बाद उन्होंने जिस तरह वापसी की, उसे खेल जगत में प्रेरणादायक उदाहरण माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें