फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 11 आईएफएस के दायित्वों में फेरबदल, एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत का दायित्व

Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पीसीसीएफ कपिल लाल को सीईओ कैंपा की जिम्मेदारी दी गई है। नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने आईएफएस अफसरों के दायित्व में फेरबदल किया है। प्रमुख वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन


पीसीसीएफ कपिल लाल को सीईओ कैंपा की जिम्मेदारी दी गई है। नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को परियोजना एवं सामुदायिक वानिकी के अलावा सीसीएफ इंटेलिजेंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एपीसीसीएफ नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक प्रशासन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बाध्य प्रतीक्षारत अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा को वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण, सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी को वन संरक्षण नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


Dehradun-Delhi Expressway: सफर होगा सुहाना, पर वाहन धीरे ही चलाना; इन बातों का जरूर रखें ध्यान
विज्ञापन


सीसीएफ सुशांत पटनायक को वन संरक्षण वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन पद पर तैनाती दी गई है। सीसीएफ प्रसन्न पात्रो को मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन का दायित्व दिया गया है।

वन संरक्षक पंकज कुमार को वन संरक्षक दक्षिण वृत्त, वन संरक्षक नीतिश मणि त्रिपाठी को वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त और वन संरक्षक विनय भार्गव को वन संरक्षक वन अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। वन संरक्षक आकाश वर्मा को नंदा देवी बायोस्फीयर का निदेशक और बाध्य प्रतीक्षारत नीतू लक्ष्मी को वन संरक्षक यमुना वृत्त का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें