फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 9030 राशन विक्रेताओं को राहत; दिवाली से पहले मिलेगा बकाया, केंद्र से मिले 27.93 करोड़

Wed, 15 Oct 2025 09:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्य का हिस्सा जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन
खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर प्रदेश के 9030 राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। उनके पिछले करीब एक साल के बकाया लाभांश और भाड़े के भुगतान के लिए केंद्र सरकार की ओर से 27.13 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश को यह धनराशि प्राप्त हो चुकी है, विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्य का हिस्सा जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान कर दिया जाए। मंत्री ने बताया कि एक सप्ताह पहले विधानसभा भवन स्थित सभागार में राशन विक्रेताओं के संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने राशन विक्रेताओं को भरोसा दिलाया था कि दिवाली से पहले उनके बकाया लाभांश का भुगतान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग बाकी बकाया राशि और भाड़े के भुगतान के लिए केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

Festive Season: हरिद्वार में आठ दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान जारी, 17 से 24 अक्तूबर तक रहेगा प्रभावी

बता दें कि प्रदेश में छह जिलों के राशन विक्रेताओं का अक्तूबर 2024 और सात जिलों के राशन विक्रेताओं का जनवरी 2025 से लाभांश और भाड़े का भुगतान बकाया है। राशन विक्रेता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने राशन विक्रेताओं का जल्द से जल्द पूरा बकाया भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें