फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड में रिकॉर्ड 1000 मेगावाट से ऊपर सौर ऊर्जा का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि यह उपलब्धि पीएम मोदी की स्पष्ट नीति का परिणाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में सौर ऊर्जा का उत्पादन रिकॉर्ड 1000 मेगावाट (एक गीगावाट) पार कर गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट नीति का परिणाम है।

प्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। नवीेनतम आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता लगभग 1027.87 मेगावाट से अधिक हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सौर ऊर्जा क्षमता के एक गीगावाट का आंकड़ा पार करने पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा के जिस विजन को देश के सामने रखा, उसी से प्रेरित होकर उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को जनआंदोलन का रूप दिया गया। आज हजारों युवाओं और स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की कुल स्थापित सौर क्षमता में प्रमुखतः ग्राउंड माउंटेड 397 मेगावाट, रूफटॉप सोलर पावर प्लांट (पीएम सूर्यघर) 241 मेगावाट, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना 137 मेगावाट, कॉमर्शियल नेट मीटरिंग 110 मेगावाट, कैप्टिव सोलर पावर प्लांट 51 मेगावाट, कैनाल टॉप एवं कैनाल बैंक पर 37 मेगावाट एवं सरकारी भवनों पर 26 मेगावाट सोलर पावर प्लांट शामिल हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 100 मेगावाट से अधिक क्षमता के संयंत्र, कैप्टिव सोलर पावर प्लांट के 30 मेगावाट और सरकारी भवनों पर 13.5 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट क्षमता के संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें