फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला : उत्तराखंड को मिला 14,520 टन अतिरिक्त खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। कुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता व सुचारु आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की मांग की थी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि केंद्र सरकार के खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से कुंभ मेले के लिए 7260 मीट्रिक टन गेहूं व 7260 मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। इस अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन से मेले के दौरान खाद्य सामग्री की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें