- खिताबी मुकाबले से पहले सेमीफाइनल में टीमें दिखाएंगी दम
नेटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन उत्तराखंड की टीम के लिए सुपर विकेंड रहा। पुरुष वर्ग के लीग मैच में उत्तराखंड ने न सिर्फ दोनों मुकाबले अपने नाम किए, बल्कि पूल टॉप कर सेमीफाइनल में जगह भी पक्की कर ली। अब टीम की नजर सेमीफाइनल जीत खिताबी मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल करने की है। खिताबी मुकाबला आज (रविवार) खेला जाएगा।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉल में खेली गई पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का मुकाबला दिल्ली के साथ हुआ। शुरुआत से ही उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और 53-46 के स्कोर से जीत हासिल कर ली। दूसरे मैच में उत्तराखंड ने आसानी से केरल को हरा दिया। उधर, महिला वर्ग के मुकाबले में उत्तराखंड के हाथ निराशा लगी। तेलंगाना और पंजाब के साथ हुए मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुष वर्ग में राजस्थान और हरियाणा के बीच हुए मैच में हरियाणा ने 60-48, महिला वर्ग में तेलंगाना और कर्नाटक के मध्य हुए मुकाबले में तेलंगाना ने 61-41 के स्कोर से जीत हासिल की।