दल संख्या
भाजपा 57
कांग्रेस 11
निर्दलीय 02
कुल योग 70
बाहरी को लेकर उठते रहे सवाल
राज्यसभा चुनाव में भाजपा राज्य से बाहर का उम्मीदवार देगी या राज्य के भीतर से किसी नेता पर दांव लगाएगी, ये जल्द पता चल जाएगा। लेकिन अभी तक यही अनुभव रहा है कि राज्यसभा में गए बाहरी उम्मीदवार की राज्य में सक्रियता को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस ने राजब्बर को उत्तराखंड से राज्यसभा में भेजा।
लेकिन चुने जाने के बाद राजबब्बर ने भाजपा को सवाल उठाने का पूरा मौका दिया। उन पर आरोप लगे कि वे अपने कार्यकाल में उत्तराखंड में दिखाई ही नहीं दिए। राजबब्बर से पहले कांग्रेस कैप्टन सतीश शर्मा और सत्यव्रत चतुर्वेदी को भी उत्तराखंड से राज्यसभा में भेज चुकी है। उनकी सक्रियता को लेकर भी इसी तरह के सवाल उठे थे।
राज्यसभा के लिए नाम पर संसदीय बोर्ड में विचार होगा। नाम तय करने का अधिकार बोर्ड को ही है।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
राज्यसभा के लिए नाम को लेकर कोर कमेटी में विचार करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व जिसके लिए निर्देश करेगा, वो नाम भेजा जाएगा।
- बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा