फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तीन मार्च को राज्यपाल करेंगे वसंतोत्सव का शुभारंभ, बैग और पॉलिथीन ले जाने पर रहेगी रोक

Tue, 28 Feb 2023 08:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वसंतोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह तीन मार्च को सुबह 11 बजे करेंगे। तीन से पांच मार्च तक प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
वसंतोत्सव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून राजभवन में वसंतोत्सव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आगंतुकों के बैग ले जाए जाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा पॉलिथीन को भी प्रतिबंधित किया गया है। राजभवन सचिवालय में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने 3 से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले वसंतोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने इसके निर्देश दिए।

विज्ञापन


Uttarakhand Raj Bhavan: वसंतोत्सव-2023 की तैयारियां तेज, तीन मार्च से सजेगा फूलों का संसार, ये होगा खास

सचिव राज्यपाल ने कहा वसंतोत्सव को लेकर समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक व पार्किंग की समुचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वसंतोत्सव में आने वाले आंगतुकों के लिए पीने के पानी सहित मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए। सचिव ने कहा कि यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, इसके लिए हमें अधिक से अधिक मिलेट्स फसलों को प्रचारित करने पर विशेष फोकस करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें