फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बैठक में शामिल होने सचिवालय पहुंचे इंजीनियर की हार्टअटैक से मौत, लोनिवि में थी तैनाती

Tue, 25 Feb 2025 10:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रभारी अधीक्षण अभियंता मूलचंद गुप्ता लोनिवि मुख्यालय में तैनात थे, शाम को सचिवालय में एक बैठक में पहुंचे थे। गुप्ता करीब पौने चार बजे लोनिवि सचिव के कक्ष के पास ही अचानक गिर पड़े।
विज्ञापन
इंजीनियर की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिवालय में एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के प्रभारी अधीक्षण अभियंता मूलचंद गुप्ता (56) का हार्टअटैक आने से निधन हो गया। उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रभारी अधीक्षण अभियंता मूलचंद गुप्ता लोनिवि मुख्यालय में तैनात थे, शाम को सचिवालय में एक बैठक में पहुंचे थे। इसमें लोनिवि विभागाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। गुप्ता करीब पौने चार बजे लोनिवि सचिव के कक्ष के पास ही अचानक गिर पड़े।

Uttarakhand: गैरसैंण को मिला अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, अप्रैल से होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तत्काल सचिवालय स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने सीपीआर व दवा दी। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने बताया कि सचिव पंकज पांडेय समेत अन्य अफसरों ने गुप्ता के निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें