फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को माफ नहीं करेगी उत्तराखंड की जनता: हरीश रावत

Tue, 03 May 2016 03:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी

सार

  • मसूरी पहुंची कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कई जगह हुआ स्वागत
  • पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर बोला हमला, कहा उत्तराखंड में हुई लोकतंत्र की हत्या
विज्ञापन
मसूरी में जनसभा को संबोधित करते हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा सोमवार को मसूरी पहुंची। शहीद स्थल झूलाघर में जनसभा में को संबोधित कर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिपहसलारों ने उत्तराखंड में दल बदल करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है। उत्तराखंड की जनता मोदी और उनके सिपहसलारों को माफ नही करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी नसीहत दे डाली कि यदि यह दल बदल की शुरूआत है तो आने वाले समय में उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों का ढेर लग जाएगा। हर साल सरकार गिरेगी और नया मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दल बदल करने वाले को मुंहतोड़ जबाव देने और यह परंपरा खत्म कर लोकतंत्र बचाने की अपील की।

यात्रा के मसूरी पहुंचने पर पिक्चर पैलेस चौक पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंद्र ढौडियाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। यही से मालरोड होते हुए शहीद स्थल में एक जनसभा में तब्दील हो गई। जनसभा में पूर्व सीएम ने कहा कि जब से वे सीएम बने, तब से लगातार पहाड़ के दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा में जुड़ने का सपना संजोये थे। सीएम बनकर पहाड़ की आम महिलाओं के दुखदर्द को कम करने की कोशिश में जुटे थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने गिनाई उपलब्धियां
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में दो वर्ष में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी। साक्षरता का स्तर केरल के बराबर हो गया। विकास दर में डेढ़ फीसदी का उछाल आया। पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिला। आपदा के बाद तहस नहस हो चुकी चारधाम यात्रा को ढर्रे पर लाने का काम किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर गांव जाकर कांग्रेस के शासनकाल की उपलब्धियां गिनाएं और भाजपा के षडयंत्र का खुलासा करें। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंद्र ढ़ौढियाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, उपेंद्र थापली, मेघ सिंह कंडारी, सभासद अनुज गुप्ता, विनोद सेमवाल, कमल कैंतुरा, जसबीर कौर, हरिप्रसाद सकलानी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें