फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की जनता तय करेगी आप पार्टी को तीसरा विकल्प: दिनेश मोहनिया

Sun, 01 Nov 2020 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा महानगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र फरासी समर्थकों के साथ आप में शामिल
  • प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया व अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिलाई सदस्यता
विज्ञापन
aap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश की जनता तय करेगी कि आप पार्टी तीसरा विकल्प बनेगी या नहीं। वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद भूपेंद्र फरासी समर्थकों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी व पार्टी अध्यक्ष एसएस कलेर ने उन्हें सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन


रविवार को अजबपुरकलां में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में भूपेंद्र फरासी ने अपने समर्थकों के साथ आप पार्टी का दामन थामा। प्रदेश प्रभारी ने उन्हें पार्टी का प्रतीक चिह्न टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि 2022 में पार्टी सभी 70 सीटों पर अच्छे चेहरों के साथ चुनाव लड़ेगी और लोगों के जुड़ने का सिलसिला आम आदमी पार्टी में लगातार जारी है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आम आदमी पार्टी जल्द ही नए पदाधिकारियों का नाम घोषित करने जा रही है।

भूपेंद्र फरासी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नहीं मिलती हैं। आप पार्टी की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे हैं, केजरीवाल सरकार ने लोगों के हितों को देखते हुए दिल्ली में बेहतर कार्य किया है और उत्तराखंड के लोगों को भी आप पार्टी से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी की सदस्यता लेने वालों में अखिल फरासी, अमित ममगाईं, उपेंद्र काला, संतोष पोखरियाल, दीपक उनियाल,सरिता बिष्ट, गजेंद्र, किशन कुमार, प्रमोद कुमार कश्यप, अनिल पाल, रोहित, नितिन पंवार, बीडी ख्याल, शैली शाह, ऋतु, पूर्णिमा सेमवाल और सत्यपाल नेगी थे। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रकोष्ठ दिल्ली के बृज मोहन उप्रेती, रोशनी चमोली, प्रभाकर पोखरियाल, एमएस रावत, गीता रावत, माधुरी रावत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें