फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने निकाली दो भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों भर्तियों के विज्ञापन जारी, आवेदन जल्द शुरू होंगे
विज्ञापन


- यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा का परिणाम किया जारी

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नए साल के लिए दो नई भर्तियां निकाली हैं। इनका नोटिफिकेशन आयोग ने जारी कर दिया है। वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

राज्य लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में 20 से 29 जनवरी के बीच संशोधन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग ने दूसरी भर्ती गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए निकाली है। इसके लिए 30 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 जनवरी से पांच फरवरी के बीच कर सकेंगे। प्रमाणपत्रों की स्व: प्रमाणित छायाप्रति, ऑनलाइन आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ 20 फरवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


-

वन दरोगा भर्ती का अंतिम परिणाम जारी

यूकेएसएसएससी ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 22 जून को आयोग ने ये परीक्षा कराई थी। चयनितों की शारीरिक मापजोख 20 से 22 नवंबर के बीच कराई गई थी। इसके बाद अभिलेख सत्यापन 26 नवंबर से एक दिसंबर के बीच कराई गई थी। अब आयोग ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। 120 अभ्यर्थियों का परिणाम वन विभाग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें