फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बजट सत्र का समय बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे - प्रीतम 

Sun, 01 Mar 2020 04:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश सहित अन्य कांग्रेसी उठाएंगे मुद्दा
  • बजट पर चर्चा के लिए समय हर तरह से नाकाफी 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र का समय बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाने का दावा किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक पांच दिन के सत्र में किसी भी तरह से राज्यपाल का भाषण और बजट पारित कराने का काम नहीं किया जा सकता है। सत्र से पहले पांच दिन के काम को तय करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी।

विज्ञापन


कार्यमंत्रणा समिति में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और स्वयं वे शामिल हैं। कांग्रेस भवन मेें शनिवार को मीडिया से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि वे तीनों प्रदेश सरकार पर बजट सत्र का समय बढ़ाने का दबाव डालेंगे। सरकार चाहे तो होली के बाद भी बजट सत्र जारी रख सकती है।

विज्ञापन

गैरसैंण में तीन मार्च से लेकर सात मार्च तक बजट सत्र होगा

कांग्रेस इस बात पर भी सहमत है कि बाकी का सत्र देहरादून में आयोजित कर लिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक बजट सत्र का समय कम होने से सरकार की नीतियों और बजट पर भी ढंग से चर्चा नहीं हो पाएगी। राज्यपाल के भाषण पर चर्चा के लिए ही कम से कम दो दिन का समय चाहिए।

इसके बाद बजट पर भी चर्चा होनी है। सरकार की ओर से विभागों का बजट भी सदन में रखा जाएगा। विभागों के बजट पर विपक्ष की ओर से कटौती प्रस्ताव भी लाया जाएगा। इन सब प्रस्तावों पर बातचीत के लिए भी समय चाहिए। गैरसैंण में तीन मार्च से लेकर सात मार्च तक बजट सत्र होगा। सत्र का समय बढ़ाने की मांग पहले भी उठी थी तो सरकार ने एक दिन बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें