उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशभर के प्रारंभिक शिक्षकों से आगामी 1 नवंबर 2026 से गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ केवल छात्र उपस्थिति एवं पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) से संबंधित कार्य ही करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जाएगा।
बता दें कि 24 अक्तूबर को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महा आंदोलन एवं मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम के दौरान संगठन ने यह घोषणा की थी। अब संगठन ने इस निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के सभी जनपद एवं ब्लॉक इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।