फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत छह लोगों की मौत

Fri, 30 Oct 2026 02:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ धाम से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। 
विज्ञापन
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एसडीएम के अनुसार, हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।

ये हुए लापता
पायलट:
1. कैप्टन हिमांशु
यात्री:
1. प्रताप (पुरुष)
2. अरुण (पुरुष)
3. शंकर गौड़ा (पुरुष)
4. सुधीर के (पुरुष)
5. एच.एस. नटराज (पुरुष)



खराब मौसम के बीच रेस्क्यू
बदरीनाथ से वापसी के दौरान हुए इस हादसे की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल है। यूकाडा के अधिकारियों के अनुसार, बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलीकॉप्टर की लोकेशन छई गांव के ऊपर स्थित सेना कैंप के पास दिखाई दे रही है। जोशीमठ चौकी के उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार हैं। हालांकि, अभी तक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या क्रैश लैंडिंग की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


सीएम धामी ने किया ट्वीट
हादसे को लेकर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की ओर से संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढे़ं...केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें

पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल हायर सेंटर एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें