27 सितंबर 2025 को हुई थी अंतिम यूटीईटी परीक्षा
उत्तराखंड में अंतिम यूटीईटी परीक्षा 27 सितंबर 2025 को हुई थी। इसे लगभग एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। तब से अब तक राज्य में कोई टीईटी परीक्षा नहीं हुई है। जबकि केंद्र सरकार वर्ष में दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करती है। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी का कहना है कि वर्तमान में साल में एक बार शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जा रही है। शासन का निर्देश मिलने पर ही इसे साल में दो बार कराया जा सकेगा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कितने शिक्षक अर्हता रखते हैं, इसका परीक्षण कराया जा रहा है। शिक्षकों की ओर से यह भी मांग की जा रही है कि उनके लिए अगल से विशेष टीईटी कराई जाए। -रविनाथ रामन, शिक्षा सचिव
ये भी पढे़ं...लालच के आगे हार गई इंसानियत: छोटे बच्चे के साथ ज्यादा भीख मिलती है; इसलिए कर लिया सात महीने के बच्चे को किडनैप
शिक्षक टीईटी कर सकें इसके लिए सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही बैठक कर इस पर सरकार की ओर से कोई निर्णय ले लिया जाएगा।- डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री