खिलाड़ियों को इस शर्त पर मिलेगी नौकरी
विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताबिक पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में चार साल के भीतर नौकरी के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता पूरी करने की शर्त पर नौकरी मिलेगी।
यह आ रही थी दिक्कत
आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए चिह्नित विभागों खेल, युवा कल्याण, गृह, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 2000 और 2800 ग्रेड वेतन के कई पद हैं। लेकिन स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए 4200 ग्रेड वेतन के पद को लेकर दिक्कत थी, जो शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक व्यायाम के पद डाउनग्रेड किए जाने से दूर हो गई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 16 बेड का अस्पताल...150 मरीज, जमीन पर गद्दे बिछाकर किया छात्रों का इलाज; मची अफरातफरी
मुझे पता चला है कि शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक व्यायाम का पद डाउन ग्रेड करने पर सहमत है। रही इसके लिए जरूरी शैक्षिक अर्हता की, सभी खिलाड़ियों को इस शर्त के साथ नौकरी मिलेगी कि उन्हें चार साल के भीतर इसे पूरा करना होगा। -अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव खेल