प्रदेश में अब तक एमएसएमई उद्योगों में 13500 करोड़ का निवेश हुआ है। लगभग 64 हजार एमएसएमई उद्योग स्थापित है। राज्य गठन से पहले उत्तराखंड में एमएसएमई उद्योगों की संख्या 14 हजार थी। इसमें 700 करोड़ का निवेश हुआ था। लेकिन राज्य गठन के बाद से जनवरी 2020 तक प्रदेश में 50 हजार एमएसएमई उद्योग स्थापित हुए हैं। इसमें 12778 करोड़ का निवेश हुआ है। एमएसएमई उद्योगों में 3.21 लाख लोगों को रोजगार मिला है।
एमएसएमई उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार का निवेश प्रक्रिया को आसान करने पर फोकस है। छोटे उद्योगों के लिए एनओसी व अनुमति प्रक्रिया का सरलीकरण करने को प्रस्ताव भेजा गया है।
- सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक, उद्योग विभाग
एमएसएमई उद्योग में निवेश के लिए एनओसी व लाइसेंस की प्रक्रिया जटिल है। यदि सरकार तीन साल के लिए एनओसी व लाइसेंस प्रक्रिया में छूट देती है तो उद्यमियों अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल उद्योग स्थापित करने में लगाएंगे। कई बार जटिल प्रक्रिया के कारण निवेशक उद्योग लगाने का मन बदल देता है।
- पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड