ये टीमें लेंगी हिस्सा
लीग में प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे, जबकि 26 जून को तीन मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में देहरादून दबंग, टिहरी टाइटंस, हरिद्वार हीरोज, नैनीताल निंजा, ऊधमसिंंह नगर टाइगर व पिथौरागढ़ चैंप्स टीमें हिस्सा लेंगी।
आईपीएल की तर्ज पर होगा यूपीएल
सीएयू सचिव महिम वर्मा ने बताया, आने वाले सालों में उत्तराखंड प्रीमियर लीग को आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। टीमें बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों की भी नीलामी की जाएगी। जबकि महिला वर्ग में आयोजित होने वाला हंसा धनै टूर्नामेंट भी यूपीएल की तरह ही आयोजित किया जाएगा।