बचाई इनकी जिंदगी
सूचना पर जल पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश और प्रदीप रावत, चालक मनोज बहुखंडी, अमित पुरोहित ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मिंटू शेरावत निवासी भोकारेहड़ी मुजफ्फरनगर, पंकज शर्मा निवासी नजीबाबाद, कपिल कौशिक और तोता राम निवासी मथुरा को टापू से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।