उत्तराखंड प्रिमियर लीग का चार सितंबर को होगा आगाज। यह लीग दो अक्टूबर तक चलेगी। शुक्रवार को यूपीएल के डायरेक्टर अनिल डोभाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि इस टूनामेंट में उत्तराखंड के कुल 14 टीम शामिल होंगी। रेंजर्स कॉलेज में उत्तराखंड प्रिमियर लीग का शुभारम्भ होगा।
मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे लीग का उद्घाटन करेंगे। बताया गया कि लीग के तहत डे-नाईट मैच होगा। इस बार ऑनलाइन स्कोरिंग की भी व्यवस्था है। उत्तराखंड में इस तकनीक को पहली बार इस्तेमाल किया जायेगा। इसके लिए न्यूजीलैंड से बात हुई है।
प्लेयर ऑफ द उत्तराखंड खिलाड़ी को नैनो कार दी जाएगी। विजेता टीम को छह लाख और उपविजेता को चार लाख रुपए मिलेंगे। लीग के उद्घाटन के अवसर पर यूपीएल के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल, मुनाफ पटेल और प्रवीण कुमार भी रहेंगे मोजूद।