फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पीआरडी स्वयं सेवकों ने धरना खत्म करने पर सहमति जताई, मंत्री ने प्रस्ताव लाने के दिए निर्देश

Mon, 06 Apr 2026 10:40 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्वयंसेवकों ने साल में 365 दिन का रोजगार और होमगार्ड के समान मानदेय और डीए दिए जाने की मांग की। इस पर विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाया जाए।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी स्वयं सेवकों के मामले में अधिकारियों को कैबिनेट में प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं। पीआरडी स्वयंसेवक अपनी दो सूत्री मांगों के लिए 18 मार्च से आंदोलनरत हैं। मंत्री ने कहा, सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में हुई बैठक में पीआरडी स्वयं सेवकों ने धरना समाप्त करने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


बैठक में स्वयंसेवकों ने साल में 365 दिन का रोजगार और होमगार्ड के समान मानदेय और डीए दिए जाने की मांग की। इस पर विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाया जाए। उधर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल ने कहा, संगठन को लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिला न ही कोई अधिकारी उनके धरना स्थल पर पहुंचा। दोनों मांगों पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, राजेश मंमगाई आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand: प्रदेशभर में बदला सरकारी और निजी स्कूलों का समय, गर्मियों और सर्दियों में अब इस समय खुलेंगे
विज्ञापन


पदक विजेताओं को सीधे नौकरी की तैयारी
राष्ट्रीय खेलों में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी दिए जाने की तैयारी है। सचिवालय में हुई बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आउट ऑफ टर्न जॉब प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


खेल विवि में इसी सत्र से शुरू हों कक्षाएं
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विश्वविद्यालय में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने 142 पदों के सृजित करने और भूमि संबंधी मामले के भी निपटारे के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें