फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बीमार होने पर नहीं रुकेगा पीआरडी जवानों का मानदेय, मंत्री ने प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

Tue, 09 Dec 2025 04:32 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बीमार होने पर अब पीआरडी जवानों का मानदेय नहीं रुकेगा। मंत्री रेखा आर्या इस संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। स्थापना दिवस से पहले कैबिनेट मंत्री ने पीआरडी जवानों की समस्याएं सुनी।

विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमार होने पर यदि पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती हैं तो छह महीने तक उनका मानदेय नहीं रोका जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा, विभाग पीआरडी जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। पीआरडी जवानों की मांग है कि उन्हें 365 दिन का रोजगार दिया जाए। वहीं, उनके लिए स्वयं सेवक के स्थान पर कर्मचारी शब्द का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में परीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Snowfall: चमोली के नीती घाटी में हुई बर्फबारी, आईटीबीपी और सेना की चौकियों में भी गिरी बर्फ, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन


पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि 11 दिसंबर को पीआरडी स्थापना दिवस है। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें