अपनी मिट्टी से जुड़ाव और प्रदेश की तरक्की में भागीदारी की उम्मीद लेकर देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडी एक मंच पर जुटे। सम्मेलन में प्रवासियों ने राज्य में उभरती विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दून यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के तृतीय संस्करण में राज्य के 550 से अधिक प्रवासी शामिल हुए। सम्मेलन में पहुंचे प्रवासियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी जड़ों को समझने और उनसे दोबारा जुड़ने का अवसर देते हैं।
सम्मेलन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
युवा प्रवासी उद्यमियों ने भी राज्य में विकास की नई संभावनाओं को लेकर उत्साह जताया। उनका कहना था कि उत्तराखंड में अब ऐसे अवसर बन रहे हैं, जिनसे पहाड़ी राज्य के विकास को नई गति मिल सकती है।