फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रदीप सिंह खरोला को केंद्र में मिली अहम जिम्मेदारी, संभालेंगे नागरिक उड्डयन सचिव का पद

Mon, 11 Feb 2019 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आईएएस प्रदीप सिंह खरोला
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड मूल के आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को सचिव नागरिक उड्डयन नियुक्त किया है। अब तक वे एयर इंडिया के सीएमडी बतौर काम कर रहे थे। खरोला 1985 के कर्नाटक कॉडर के आईएएस अफसर हैं।

विज्ञापन


उन्हें नवंबर 2017 में एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया था। पूर्व सचिव राजीव नयन चौबे के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह उड्डयन सचिव पद रिक्त था।

56 साल के खरोला ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। फिर आईआईटी दिल्ली से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स में पीएचडी की है। बेंगलुरु मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर से पहले खरोला कर्नाटक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कारपोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं। खरोला के सामने भारी भरकम घाटे से जूझ रही एयर इंडिया को बाहर निकालने की चुनौती भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की प्रतिभाओं का केंद्र में परचम 

- घीड़ी बानेलस्यू, पौड़ी के अजीत डोभाल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। 
- नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिव हैं। 
- जौनसार बावर के केआर नौटियाल पूर्वी समुद्र तट के कोस्ट गार्ड कमांडर हैं।
- पौड़ी जनपद के निवासी जनरल बिपिन रावत देश के थल सेना अध्यक्ष हैं। 
- जयहरीखाल ब्लॉक के तोली गांव के अनिल धस्माना रॉ चीफ हैं।
- टिहरी निवासी ले.ज. एके भट्ट डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस हैं। 
- अल्मोड़ा के दन्या गांव के प्रसून जोशी फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष हैं। 
- काशीपुर निवासी अश्वनी लोहानी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें