फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की गड़बड़ी से बेमौत मर रहे लाइनमैन

Sun, 03 Jul 2016 12:40 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिस्टम की खामी उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के लाइनमैनों की जान पर भारी पड़ रही है। मरम्मत करते वक्त तारों में अचानक करंट दौड़ने से लाइनमैन बेमौत मर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले लगभग डेढ़ साल में महज गढ़वाल मंडल में ही 16 लाइनमैनों की करंट लगने से मौत हो चुकी है। विद्युत सुरक्षा विभाग ने इस मामले में पावर कारपोरेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विद्युत सुरक्षा विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ साल में प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

विद्युत सब स्टेशन और लाइनों में भी बड़े स्तर पर विस्तार हुआ है। इस हिसाब से पावर कारपोरेशन लाइनमैनों के कार्य की ठोस योजना नहीं बना रहा है। लाइन में फाल्ट आने पर लाइनमैन को मोबाइल पर संपर्क कर सीधे फाल्ट ठीक करने भेज दिया जाता है। शटडाउन देने और लाइन चालू करने की प्रक्रिया में लगातार चूक हो रही है।
विज्ञापन


लाइन पर काम करते वक्त बिजली चालू होने से लाइनमैन करंट की चपेट में आ जाते हैं। कई बार जरूरी दस्ताने और जूते के बिना लाइन पर काम करने से भी खतरा रहता है। देहरादून जोन के विद्युत सुरक्षा अधिकारी आरपी कोटनाला ने बताया कि इस संबंध में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


लाइनमैनों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है। अभी 25 जून से बहादराबाद (हरिद्वार) प्रशिक्षण केंद्र में लाइनमैनों का प्रशिक्षण चल रहा है।
- पीसी ध्यानी, डायरेक्टर (एचआर) एवं प्रवक्ता, यूपीसीएल

Published BY : NIrmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें