प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 507 पदों पर प्रवक्ता संवर्ग में सीधी भर्ती होगी। हाल ही में कुछ प्रवक्ताओं की भर्ती के बाद अब विभाग की ओर से इन पदों के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अधियाचन किया गया है। वहीं सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ताओं के 1949 पदों पर प्रमोशन के लिए डीपीसी की जा चुकी है।
जिससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षकों की इस कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सके इसके लिए अब प्रवक्ता संवर्ग में सीधी भर्ती की तैयारी है। इसके अलावा प्रिंसिपल के रिक्त पदों को भी विभाग की ओर से प्रमोशन से भरने की कार्यवाही चल रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रमोशन में आरक्षण के मसले के चलते प्रमोशन पर रोक लगी है। मामला सुलझते ही प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रवक्ताओं के कुछ पदों पर भर्ती हो चुकी है, इन प्रवक्ताओं को दूरदराज के स्कूलों में तैनाती भी दी जा चुकी है, जिसके बाद अब 507 पदों पर प्रवक्ताओं की सीधी भर्ती होनी है। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अधियाचन किया गया है।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक