फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बहस के लिए मनीष सिसोदिया ने लिखा पत्र, कहा - ‘जीरो वर्क सीएम के रूप में उत्तराखंड मुख्यमंत्री की पहचान’

Sat, 02 Jan 2021 07:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई (File Photo)
विज्ञापन

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पत्र लिख कर त्रिवेंद्र बनाम केजरीवाल मॉडल पर खुली बहस का निमंत्रण दिया है। सिसोदिया ने पत्र में लिखा है कि चार साल के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सरकार ने प्रदेश के लोगों के लिए कोई नया काम नहीं किया है। जिससे त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहचान जीरो वर्क सीएम के रूप में है। 

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी उपाध्यक्ष रजिया बेग और प्रवक्ता संजय भट्ट, राकेश काला ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड दौरे की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पांच कामों पर चर्चा के लिए तीन जनवरी को सिसोदिया देहरादून आएंगे। चार जनवरी को आईआरडीटी ऑडिटोरियम में खुली बहस के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को निमंत्रण दिया है। छह जनवरी को दिल्ली में केजरीवाल मॉडल पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने पत्र में कहा कि त्रिवेंद्र रावत सरकार की ओर से उत्तराखंड के लोगों के हित में किए गए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार, महिला सुरक्षा आदि कार्य पर खुली चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहमत हुए हैं। प्रदेश सरकार ने चार सालों के कार्यकाल में जनहित में कोई नया काम नहीं किया है। जिससे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीरो वर्क सीएम के रूप में पहचान है।

विज्ञापन

खुली बहस करने के लिए तीन जनवरी को देहरादून पहुंचेंगे सिसोदिया

आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया त्रिवेंद्र सरकार के पांच कामों पर खुली बहस करने के लिए तीन जनवरी को देहरादून पहुंचेंगे। उन्होंने चार जनवरी को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में त्रिवेंद्र मॉडल पर चर्चा में भाग लेने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से आग्रह किया है। 

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में किए पांच कामों पर खुली बहस के लिए तीन जनवरी को दून आऊंगा। चार जनवरी को उत्तराखंड सरकार के विकास मॉडल पर चर्चा के लिए  मौजूद रहूंगा।

उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक को चर्चा में भाग लेने का आग्रह किया है। कहा था कि छह जनवरी को दिल्ली में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को केजरीवाल मॉडल के बारे में बताऊंगा। सिसोदिया ने कहा था कि कैबिनेट मंत्री निमंत्रण से पीछे नहीं हटेंगे और छह जनवरी को दिल्ली में मेेरे साथ सभी विषयों पर चर्चा के लिए समय निकालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें