फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोश्यारी के इस्तीफे के बाद हरीश रावत ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा 'आखिरकार उन्हें हटा ही दिया'

Mon, 13 Feb 2023 12:42 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

फेसबुक पेज पर हरीश ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आखिरकार भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटा ही दिया। हरीश ने रमेश पोखरियाल निशंक का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राज्यपाल पद से भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिंताजनक बताया है। कोश्यारी ने भले ही पद से इस्तीफा दिया हो, लेकिन हरीश रावत ने इसे भाजपा के शीर्ष नेेतृत्व का फैसला बताते हुए निशाना साधा है।

विज्ञापन


फेसबुक पेज पर हरीश ने इस संबंध में एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आखिरकार भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटा ही दिया। हरीश ने रमेश पोखरियाल निशंक का भी जिक्र किया है।

Patwari Exam: अभ्यर्थियों ने लगाया प्रश्नपत्र की सील खुली होने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को नई शिक्षा नीति देने वाले निशंक को भी बीच में ही पद से हटा दिया गया था। हरीश ने कहा कि इस तरह कार्यकाल के बीच में पट से हटना चिंताएं पैदा करता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की राजनीति के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और हमेशा बने रहेंगे। वह उनके विचारों के नहीं, बल्कि उनके समर्पण के कायल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें