फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा अगस्त के अंत तक करेगी नई टीम की घोषणा, आधे से ज्यादा नए चेहरे होंगे शामिल

Thu, 11 Aug 2022 07:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : ट्वीटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस महीने के आखिर तक अपनी नई टीम का एलान कर देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है। भट्ट के मुताबिक, नई टीम के गठन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो चुकी है और अब प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम बना दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

पहाड़ की सियासत: सरकार और संगठन में दायित्वों को लेकर चर्चाएं तेज, सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली
विज्ञापन


अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने नई टीम को लेकर जो प्रस्ताव लेकर गए थे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक चेहरों को बदला जा सकता है। भट्ट ने जल्द नई टीम की घोषणा से इंकार किया। उन्होंने कहा कि अभी इस पर और चर्चा होगी और उसके बाद तय करेंगे। 

नई टीम के लिए मुख्यमंत्री से भी की चर्चा

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से चर्चा के बाद महेंद्र भट्ट और अजेय कुमार ने उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान तीनों नेताओं में चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से नई टीम और केंद्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन और निर्देशों को साझा किया। नई कार्यकारिणी के स्वरूप को लेकर भी मंथन हुआ। 

विज्ञापन


केंद्रीय नेताओं से हमारी राजनीतिक और सांगठनिक मसलों पर बातचीत हुई। नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा हुई है। कार्यकारिणी का क्या स्वरूप होगा। इस महीने के अंत तक नई कार्यकारिणी तय कर देंगे।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें