फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Panchayat Election: भाजपा की बसपा-कांग्रेस में सेंध, 44 नेताओं के 200 समर्थकों के साथ शामिल होने का दावा

Sat, 16 Jul 2022 05:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की मौजूदगी में कांग्रेस और बसपा के 44 नेताओं ने अपने 200 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में अगले महीने होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस और बसपा में सेंध लगाई है। पार्टी का दावा है कि दोनों दलों के 44 नेताओं और 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के इस कदम को पंचायत चुनाव से पूर्व भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है, लेकिन उसका चुनावी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। 2015 के चुनाव में जिला पंचायत की 47 में से भाजपा ने सिर्फ तीन सीटें जीती थीं। कांग्रेस और बसपा ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया था। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा 11 में से केवल तीन सीट ही जीत सकी थी। लेकिन पंचायत चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए पार्टी ने दांव चलने शुरू कर दिए हैं।

प्रदेश पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़े अतंरिक्ष सैनी व सुभाष चौधरी, बसपा से चुनाव लड़े भागमल लाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार सांसद डॉ.निशंक के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग प्रमुख राजीव, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल एवं भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

हरिद्वार लोकसभा को मजबूती मिलेगी : निशंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह जनता के ही प्रयासों का परिणाम है कि जिन लोगों ने हमारे साथ चुनाव लड़ा वे भी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। यह अपने आप में सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता उसी दल की ओर जाती है जिस दल में जनता के प्रति रुझान होता है तथा जो दल जनता के कार्यों को पूर्ण करता है।

भाजपा औरों से अलग है : धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा औरों से अलग है। हम जनता की सेवा करना चाहते हैं। हमारे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। हमारे वरिष्ठ नेताओं के आने से पार्टी मजबूत होगी तथा 2024 के चुनाव में हम श्रेष्ठ कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अंत्योदय हमारा मूल मंत्र है और हम सब मिलकर इस समाज को आगे बढ़ाएंगे।

आपकी अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं होगी : कौशिक 

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि तमाम दलों से लोग हमारे साथ आ रहे हैं। इसके पीछे संगठन की नीति और निष्ठा है जो हमारे कार्यकर्ताओं में मिलती है। मैं अध्यक्ष के नाते आप सबको आश्वासन देता हूं कि आपकी अपेक्षाओं की उपेक्षा नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें...मौत को मात: भरभराकर गिर गई जर्जर स्कूल भवन की दीवार, मलबे के नीचे अटकी सांसें, तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

विज्ञापन

हरिद्वार जिले के ये प्रमुख नेता हुए शामिल

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी सुभाष चौधरी, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस सतीश कुमार, पूर्व सचिव मोहम्मद यूनुस के अलावा योगेश कुमार प्रदेश सचिव बीएसपी, वीरेंद्र सिंह विस अध्यक्ष बीएसपी, महावीर सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष बीएसपी, मेनपाल सिंह प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, रविंद्र राणा पूर्व चेयरमैन सहकारिता हरिद्वार, अशोक राणा सदस्य कांग्रेस, हाजी शहजाद सदस्य कांग्रेस, अंजू मित्तल पूर्व प्रभारी विधानसभा हरिद्वार, बीपी तेजपाल जिला महामंत्री कांग्रेस, सतीश नेगी प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी, सतपाल सिंह जिला महासचिव बीएसपी, साजिद अंसारी जिला महामंत्री कांग्रेस, चौधरी कपिल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, डॉ.रमेश चंद्र जिला सचिव बीएसपी, आकाश कुमार जिला संगठन मंत्री कांग्रेस, सागर राठौर जिला सचिव सेवादल कांग्रेस, अमरीश राणा बूथ अध्यक्ष कांग्रेस, नवेद आलम बूथ अध्यक्ष कांग्रेस, विनय चौधरी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, कृष्णपाल ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, प्रदीप कुमार सदस्य चुनाव समिति कांग्रेस, महकसा सिंह जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, जोनू कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, रविंद्र दादकी सदस्य कांग्रेस, सचिन थापा बूथ अध्यक्ष कांग्रेस, मोहित थापा सोशल मीडिया कांग्रेस, अंकुश नागर सदस्य कांग्रेस, अर्जुन सैनी ब्लाक महासचिव किसान कांग्रेस, सार्थक कुमार जिला सचिव सेवादल कांग्रेस, कमलेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष मां दुर्गा समिति हरिद्वार, सागर हुसैन कांग्रेस सेवा दल, किशन गुप्ता जिला संगठन सचिव कांग्रेस, सुधीर कुमार विस प्रभारी, राकेश कुमार पूर्व लोस प्रभारी हरिद्वार, अनीश कुमार पूर्व निदेशक सहकारी समिति हरिद्वार, रामकुमार विस उपाध्यक्ष खानपुर हरिद्वार, अशोक कुमार विस प्रभारी खानपुर हरिद्वार प्रमुख नाम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें