फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के कार्यालय का उद्घाटन, प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

Wed, 29 Jul 2026 01:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के कार्यालय का शुभारंभ - फोटो : कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव अभियान समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है।प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।

ये भी पढे़ं...Kotdwar: रेस्क्यू सेंटर भेजें, या जंगल में छोड़ दें...निर्देश मांगते रह गए अफसर, गुलदार की पिंजरे में ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है और जनता अब बदलाव चाहती है। प्रीतम सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और उत्तराखंड के विकास को फिर से गति देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें