हरिद्वार में एक श्रद्धालु की अनोखी कांवड़ हर किसी का ध्यान खींचती नजर आई। तरुण नाम के श्रद्धालु ने भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करने के लिए इस बार नोटों से कांवड़ तैयार की है।
विज्ञापन
तरुण ने बताया कि इस कांवड़ को बनाने में उनके पूरे परिवार ने करीब 24 घंटे तक लगातार मेहनत की। दिन-रात की मेहनत के बाद यह कांवड़ तैयार हुई। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इन नोटों को किसी न किसी रूप में भगवान शिव को अर्पित करना था।
इसी सोच के साथ परिवार ने नोटों से कांवड़ बनाई और अब इसे मंदिर में दान करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालु की यह अनोखी कांवड़ हरिद्वार में लोगों का ध्यान खींच रही है।