फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइल के इस 'हथियार' से भारत छुड़ाएगा उपद्रवियों के छक्के, जानिए इसकी खासियत

Sun, 18 Jun 2017 08:42 AM IST
निशांत खनी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
stone pelting - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दंगाइयों और बेकाबू भीड़ से निपटने के लिए अब स्कंक स्प्रे का इस्तेमाल होगा। अभी तक दुनिया में सिर्फ इजराइल सेनी इसका प्रयोग करती है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जहां इसका प्रयोग होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस को इजराइल से दो सौ लीटर स्कंक स्प्रे की डिलीवरी मिल चुकी है। पुलिस मुख्यालय से स्प्रे को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर भेजा जा रहा है। दंगाइयों से निपटने के लिए उत्तराखंड समेत कई राज्यों को पैलेट गन मिली हैं। जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर बखेड़ा खड़ा हो गया था।

मानवाधिकार आयोग और तमाम संगठनों के विरोध के बाद सेना को पैलेट गन का इस्तेमाल बंद करना पड़ा। उत्तराखंड पुलिस ने भी विवादों से खुद को बचाने के लिए स्कंक स्प्रे को विकल्प के रूप में चुना है। इजराइली सेना तीन साल से दंगाइयों को काबू करने के लिए इस स्प्रे का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन


इजराइल में प्रयोग पूरी तरह सफल रहा है। स्कंक स्प्रे जैविक है और स्वास्थ्य के लिए घातक नहीं है। इससे अंगों और त्वचा में कोई नुकसान नहीं। स्कंक स्प्रे से जानवर के सड़े हुए शव जैसी बदबू आती है। स्प्रे युक्त पानी की एक बूंद भी शरीर पर पड़ने के बाद तीन दिन से पहले बदबू नहीं जाती है।
विज्ञापन

500 लीटर स्प्रे का आर्डर इजराइली कंपनी को दिया

skunk spray
स्प्रे का इस्तेमाल करने वाले पुलिस कर्मियों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए खास तरह का साबुन है, जो स्प्रे के साथ ही मिलता है। यह साबुन बाजार में उपलब्ध नहीं है। उत्तराखंड पुलिस ने दो सौ लीटर की डिलीवरी के बाद पांच सौ लीटर स्प्रे का आर्डर इजराइली कंपनी को दिया है। 

क्या है स्कंक
स्कंक गिलहरी जैसा दिखने वाला जानवर है। यह अमेरिका के जंगलों में मिलता है। दूसरे जंगली जानवरों से बचने के लिए स्कंक तेज बदबू छोड़ता है। उसकी बदबू इतनी भयानक होती है हमलावर जानवर सहन नहीं कर पाते और भाग खड़े होते हैं। इजराइल ने दंगाइयों से निपटने के लिए ऑरगेनिक स्प्रे तैयार किया है, जिसकी बदबू ठीक स्कंक जैसी है।

स्कंक स्प्रे का इस्तेमाल पानी के साथ होता है। आमतौर पर भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछारें करती है। इससे भीड़ काबू नहीं हो पाती है। स्कंक स्प्रे की मदद से बेकाबू भीड़ को भगाया जा सकेगा। उत्तराखंड के बाद अब जम्मू पुलिस ने भी स्कंक स्प्रे का आर्डर दिया है।
- एमए गणपति, डीजीपी, उत्तराखंड

स्कंक स्प्रे युक्त पानी शरीर पर गिरने पर तीन दिन तक बदबू नहीं जाती है। बदबू के चलते हर कोई इससे दूर भागता है। इजराइल कंपनी के साबुन से ही इसकी बदबू दूर हो सकती है। यह साबुन बाजार में उपलब्ध नहीं है।
- संजय गुंज्याल, आईजी पुलिस आधुनिकीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें