फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऊधमसिंहनगर की कमान फिर मणिकांत मिश्रा को, श्वेता चौबे दोबारा बनीं आईआरबी द्वितीय की सेनानायक

Thu, 26 Nov 2026 04:18 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में पुलिस महकमे की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों की कानून व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों को पुरानी जिम्मेदारियों पर वापस भेजा गया है, तो कुछ को नई इकाइयों में तैनाती मिली है। एसएसपी से लेकर सेनानायक और पुलिस अधीक्षक स्तर तक हुए इन बदलावों से विभाग का प्रशासनिक ढांचा भी प्रभावित होगा। 
विज्ञापन
आईपीएस मणिकांत मिश्रा और आईपीएस श्वेता चौबे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने ऊधमसिंहनगर के लिए एक बार फिर से आईपीएस मणिकांत मिश्रा पर विश्वास जताया है। जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को दोबारा आईआरबी द्वितीय का कमाण्डेंट बनाया गया है। तबादला सूची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानायक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

शासनादेश के अनुसार मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल के पद से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज भट्ट को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव भेजा गया है। मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। अमित श्रीवास्तव प्रथम को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेल, देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। श्वेता चौबे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।

अजय गणपति कुमार को कमांडेंट एसडीआरएफ बनाया

विज्ञापन

अमित श्रीवास्तव द्वितीय को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक चमोली भेजा गया है। देवेंद्र पींचा को सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया है। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की जिम्मेदारी मिली है।

विशाखा अशोक भदाणे को कमांडेंट आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंहनगर से कमांडेंट एसडीआरएफ बनाया गया है। सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। जितेंद्र मेहरा को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें...विकासनगर में दर्दनाक हादसा: कोटी रोड के पास खाई में गिरा वाहन, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, तीन घायल

हरिश वर्मा को सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव से सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है। सुरजीत पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली से पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक नगर, नैनीताल से पुलिस अधीक्षक बागेश्वर बनाया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें