उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष-2013 में आई आपदा के बाद केदारघाटी में लापता लोगों की तलाश में सर्च आपरेशन शुरू किया है। अभियान के पहले दिन ही कुछ इलाकों में नरकंकाल मिले हैं। अफसरों को डीएनएन सैंपल सुरक्षित करने के साथ ही इनके अंतिम संस्कार करने के निर्देश दिए हैं।
घाटी में कई जगह नर कंकाल मिलने के बाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में पुलिस को सर्च आपरेशन चलाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को 35 सदस्यीय टीम केदार घाटी रवाना हुई है। गढ़वाल के डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि केदारनाथ ट्रैक पर गई पुलिस की टीमों को कुछ इलाकों में नरकंकाल मिले हैं।