सिविल पुलिस इंस्पेक्टरों में हो सकती है नाराजगी
दरअसल, इस सूची में वरिष्ठता के क्रम में ज्यादातर इंटेलीजेंस और आर्म्ड पुलिस के इंस्पेक्टर ही शामिल हैं। सिविल पुलिस के सिर्फ वही इंस्पेक्टर इसमें शामिल हैं जो 2014 में नोशनल प्रमोशन पाए थे। इसके बाद 2016 में प्रमोट हुए इंस्पेक्टरों के नाम काफी नीचे खिसक चुके हैं। ऐसे में सिविल पुलिस के इन इंस्पेक्टरों में सूची के प्रति नाराजगी भी हो सकती है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई खुलकर नहीं बोल रहा है।
6,2,2 का फॉर्मूला भी ठंडे बस्ते में
इस सूची को जारी करने से पहले विभाग ने 6,2,2 के फॉर्मूले को भी फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इसके अनुसार डीएसपी की रिक्तियों के सापेक्ष छह सिविल पुलिस, दो इंटेलीजेंस और दो आर्म्ड पुलिस के इंस्पेक्टरों को प्रमोशन मिलता था। लेकिन, इस बार की प्रमोशन व्यवस्था में यह फॉर्मूला नहीं चलेगा। पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस फॉर्मूले को अगली प्रमोशन व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।