आरोपी सिपाही गिरि कई दिन से अवकाश पर चल रहा है। सिपाही हरिद्वार जिले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया क िहरिद्वार निवासी उमेश गिरी डामटा पुलिस चौकी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उमेश गिरी ने नागरिकता संशोधन एक्ट के संबंध में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करने की सूचना मिली थी।
पड़ताल करने पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट पाए जाने पर सिपाही गिरि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।