फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ग्रेड पे : मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक रही बेनतीजा, अध्यक्ष उनियाल बोले - चर्चा समाधान की ओर

Wed, 28 Jul 2021 11:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मंगलवार को हुई बैठक में उपसमिति के सदस्यों के अलावा अपर मुख्य सचिव वित्त मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव गृह आनंद बर्द्धन, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी, सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन
उपसमिति के अध्यक्ष सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ग्रेड पे के मामले में गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में मंगलवार को भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया। उपसमिति के अध्यक्ष सुबोध उनियाल ने कहा कि बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। उपसमिति समाधान की ओर है।

विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में उपसमिति के सदस्यों के अलावा अपर मुख्य सचिव वित्त मनीषा पंवार, अपर मुख्य सचिव गृह आनंद बर्द्धन, सचिव वित्त अमित सिंह नेगी, सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार शामिल हुए।

समिति के अध्यक्ष उनियाल ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही। पुलिस विभाग के स्तर पर बनी समिति की सिफारिशों के बारे में उपसमिति के सदस्यों ने चर्चा की। उनियाल के मुताबिक, उपसमिति की एक-दो और बैठकों के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कमेटी समाधान की ओर है। 
विज्ञापन


हरीश रावत ने पुलिस कर्मियों से विश्वासघात किया : सुबोध
पुलिस ग्रेड पे मामले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और हरीश रावत ने आचार संहिता के दौरान शासनादेश कर पुलिस कर्मियों से विश्वासघात किया। बता दें कि हरीश रावत ने पुलिस ग्रेड पे मामले में प्रदेश सरकार पर तंज किया था।

कैबिनेट बैठक की ब्रीफिंग के बाद मीडिया कर्मियों ने उनियाल से पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी। उनियाल ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ग्रेड पे को लेकर शासनादेश जारी करने वाले हरीश रावत और उनकी सरकार थी।

राज्य में जब चुनाव आचार संहिता लागू थी, तब पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे मामले में शासनादेश जारी किया गया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने पुलिस कर्मियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया। आज वह किस मुंह से यह बात कर रहे हैं कि वे उनका साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें