फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन उत्तराखंड पुलिस का ‘गुडवर्क टोटका’, पढ़िए थानों में क्या हुआ?

Wed, 02 Jan 2019 09:18 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala file photo
विज्ञापन

साल के पहले दिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर टोटके करती रही। कई थानों में तो खाते ही नहीं खुले तो ज्यादातर ने जीडी के क्राइम नंबर एक में गुडवर्क दर्ज कर साल का श्रीगणेश किया।

विज्ञापन


इस दौरान किसी ने एसएसपी के नशे के विरुद्ध अभियान का सहारा लिया तो किसी ने क्षेत्र के कुछ शराब तस्करों को पकड़कर साल की शुरुआत की। 

दरअसल, साल बदलते ही थानों में रोजनामचा (जीडी) भी बदल जाते हैं। इसमें कोई थानेदार बैडवर्क यानी कोई बड़ा अपराध दर्ज कर साल की शुरुआत नहीं करता है।

प्रार्थना करते हैं कि थाने को हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों से दूर रखे

माना जाता है कि यदि शुरुआत बड़े अपराध से होती है तो पूरे साल इसी तरह के मामले आएंगे। यही वजह है कि हर किसी की तरह बुरा वक्त न आए इसके लिए पुलिस भी तरह तरह के टोटके अपनाती है।

इसके लिए बाकायदा पुलिस (मुंशी) 31 दिसंबर रात 12 बजे जीडी की आरती भी करते हैं और अपने आराध्य से प्रार्थना करते हैं कि थाने को हत्या, लूट, डकैती जैसे संगीन अपराधों से दूर रखे।

यही कारण है कि थानों में पहला मुकदमा या तो एनडीपीएस का होता है या एक्साइज एक्ट का। जिसमें आरोपियों को पकड़ा जाता है यानी गुडवर्क दिखाया जाता है।
विज्ञापन

कोई अपराध हुआ तो पुलिस गुडवर्क का इंतजार करती है

कई बार तो ऐसा भी होता है कि यदि 12 बजे के बाद कोई अपराध हुआ तो पुलिस गुडवर्क का इंतजार ही करती है। इसके बाद ही अपराध दर्ज किया जाता है। 

कुछ कोतवाली-थानों में पहला अपराध संख्या 
- शहर कोतवाली :  रात दस बजे तक कोई मुकदमा नहीं। 
- पटेलनगर कोतवाली : एनडीपीएस एक्ट के तहत एक गिरफ्तार। 
- डालनवाला कोतवाली : 60 आबकारी एक्ट के तहत दो गिरफ्तार।  
- प्रेमनगर थाना : आर्म्स एक्ट के तहत दो गिरफ्तार।  
- वसंत विहार थाना : एनडीपीएस एक्ट के तहत दो गिरफ्तार।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें