फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस विभाग में पांच IPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती

Tue, 04 Mar 2025 10:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: आईपीएस धीरेंद्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून बनाया गया है।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अफसरों का तबादला कर दिया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक आईपीएस मुकेश कुमार को वर्तमान पद पर तैनाती से मुक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया है। आईपीएस धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कारागार से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


आईपीएस रचिता जुयाल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस मुख्यालय में तैनात थीं। आईपीएस जितेंद्र मेहरा को हरिद्वार का पुलिस अधीक्षक अपराध और यातायात बनाया गया है। वह हरिद्वार में ही अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। आईपीएस निहारिका तोमर को ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वह वहां अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं ।

Uttarakhand: यूसीसी और भू-कानून की खूबियां जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें