फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Police: मित्र पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर, सीएम धामी ने बताया गौरव का पल, डीजीपी को दी बधाई

Thu, 02 Apr 2026 10:47 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण केवल एक उपलिब्ध का नहीं बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की मित्र पुलिस को बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का पल बताया और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ को बधाई दी।

विज्ञापन


डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण केवल एक उपलिब्ध का नहीं बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस सम्मान के लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की।

Kedarnath Heli Seva: सक्रिय हुए साइबर ठग, हेली टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े से बचने के लिए एडवाइजरी जारी
विज्ञापन


यह सम्मान एक कठोर और बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है जिसमें पुलिस बल के हर आयाम, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और तकनीकी नवाचार का गहन परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन


साइबर अपराध नियंत्रण की कसौटी पर भी मित्र पुलिस को परखा गया है। राष्ट्रपति पुलिस कलर को निशान भी कहा जाता है। यह सम्मान एक बैज के रूप में पुलिस बल के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी वर्दी पर धारण करते हैं। बता दें कि यह सम्मान उन पुलिस बलों को दिया जाता है जो कम से कम 15 वर्ष पुराने हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें